Tuesday 19 January 2016


1
सभी जायके
पकवान पे भारी
माँ तेरी रोटी
          2
           यही नियति 
            दुःख जड़ भीतर 
              सुख पलता
                             3
                              अकेला मन 
                                 यादो का मधुबन 
                                  सूखे सुमन

Monday 17 November 2014

हाइकु

चमका रवि
खिला अमलतास
थिरके पक्षी
रवि प्रदीप
तिमिर का प्रहरी
तेजसमयी
तपता रवि
जले विटप तन
गर्म ऋतु में
निकल आया
सूरज मुखी थाल
रश्मि के साथ
बीती रजनी
प्रकट रश्मिरथ
बिखरी रोली
शान्ति पुरोहित

Tuesday 30 September 2014


माता कुष्मांडा 
सूर्य सम दर्पित 
माँ जगदम्बा

भारत जन 
मिल करे आरती 
जगदम्बा की

षष्ठ्म रूप
ब्रज अधिष्ठात्री माँ 
माँ कात्यायनी

विभिन्न रंग 
पांडाल सजावट 
भक्ति के संग

माँ जगदंबा
हिम गिरी नंदनी 
आदि स्वरूपा

पदमासना 
आदि स्वरूपा माता 
स्कन्धा भवानी

Wednesday 17 September 2014

नवरात्री पर माँ के चरणों में प्रेषित मेरे कुछ हाइकु
****************************************
1
श्वेत मुकुट
सिंदूरी सोभामयी
देवी कल्याणी
2
मात भवानी
श्रद्धा ममतामयी
भक्त वत्सला
3
मातु भवानी
दृग ममता पानी
अधर दया
4
मातु भवानी
हे संताप तारिणी
स्नेह दायिनी
5
जगत माता
रक्षा करो जननी
शरण पड़े
6
माता के द्वार
कर कुसुम हार
वंदना गाती
7
धरा स्वामिनी
महिसासुर नाश
जग तारिणी
8
हे जगदम्बे
 कर खड्ग धारिणी
भाल सिंदूर
**********************शान्ति पुरोहित 

Thursday 28 August 2014

प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश उत्सव पर मेरे कुछ हाइकु

गौरी सुवन 
मुद मंगल दाता 
गजाननाय 
2
लम्बोदराय
सुख समृद्धि दाता
वक्रतुंडाय
3
विद्या वारिदी
यश बुद्धि विधाता
हे गणपति

4
शंकर सुत 
करूं तेरी वन्दना 
पार लगाना 

प्रथम पूज्य  
रणक धाम विराजे 
दूर्वा से खुश
**********************शान्ति पुरोहित 

Wednesday 27 August 2014

हाइकु कविता

हाइकु कविता 
***************
प्यासे परिंदे 
धरा पर तरसे 
सूखे तलैया 
मधुप दल 
मृणाल वृंत पर 
गीति मुखर 
कांपते हाथ 
दुआओ का सागर 
बुजुर्ग जन 
तंगी विभूति 
कीचड़ में कमल 
सदा खिलता 
रक्तिम रवि 
अस्ताचल की ओर 
क्लांत श्रांत सा 
****************शान्ति